श्री बालाजी हनुमान मंदिर, रामा विहार आज करीब 25 साल से ऐसे ही भक्तों की भारी आस्था का ये स्थान केंद्र विंदू बन चुका है जो भी सच्चे मन से यहाँ कुछ भी मांगता है वो कभी खाली नहीं जाता है।
किसी भी प्रकार की समस्या के लिए बालाजी के यहाँ मंगलवार और शनिवार को यहाँ सभी समस्याओं का निदान महंत जी के द्वारा किया जाता है। जैसा स्वरूप मेहंदीपुर बालाजी में है वैसा ही यहां भी है ; राम दरबार , शिवालय , भेरो दरबार और श्री प्रेतराज सरकार का दरबार ।
ये तीनो शक्तियां ही मिलकर किसी भी प्रकार की बुरी शक्तियों को दूर करने में सक्षम है , यहाँ का जल और बाबा को विभूत हर रोग को काटने में रामबाण है। दिवाली , होली , हनुमान जयंती और दशहरे के दिन विशाल यज्ञ का आयोजन भी किया जाता है जिसमे हजारों भक्त आकर आहुतियां डालते हैं और मन को शान्ति प्राप्त करते हैं।
आज इस मंदिर की ख्याति और लोकप्रियता का कोई मोल नहीं है अपने आप ही बाबा की कृपा से इसका प्रचार प्रसार हो रहा है जो अपने आप में अद्भुत है और दूर दूर से यात्री आकर दर्शन करते है और मनवांछित फल पाते हैं तथा कष्टों से भी छुटकारा पाते हैं।
